सफाई अभियान से महिला प्रधानों का किनारा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद : प्रधान संघ के बैनर तले बढ़पुर व्लाक के प्रधानो ने शहर के ग्राम पंचायत सोताबहादुर पुर में सफाई अभियान चलाया| जिसमे प्रधानो ने हिस्सा लिया| वही महिला प्रधान नदारद रही| जो चर्चा का विषय बना रहा|

बढ़पुर ब्लाक के एडीओ व ग्राम पंचायत अधिकारियों की मौजूदगी में रविवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रधान संघ की ओर से पांचाल घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में सभी प्रधानों को आने के लिए निर्देश जारी किये गये थे लेकिन उसके बाद भी महिला प्रधानो ने अभियान से दूरी बना ली| वही कई प्रधानो की जगह उनके पति, पुत्रो व परिजनों ने भाग लिया|

प्रधान संघ अध्यक्ष सुरजीत वर्मा व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सक्सेना ने कहा की प्रधान संघ ग्राम पंचायतो में सफाई अभियान चला रहा है| इससे लोगो में जागरूकता आएगी| । एडीओ सत्यनारायण ने भी दिशा निर्देश दिये | प्रधान पति जमील अहमद, सुबोध शाक्य, मिथुन शाक्य, मनोज शाक्य, संजय कटियार, बालक राम, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।