फांसी के फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार सुबह विवाहिता का शव घर के कमरें में छत के कुंडे से फांसी पर झूलता हुआ मिला| सूचना पर पंहुची पुलिस नें जाँच पड़ताल की| परिजनों नें दहेज के लिए हत्या किये जानें का आरोप लगाया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उस्मान नगला निवासी अवधेश कुमार राजपूत टैम्पों चलानें का कार्य करता है| उसकी 26 वर्षीय पत्नी सोनी का शव सुबह घर के खाली पड़े कमरें में छत के कुंडे से फांसी पर झूलता हुआ अवधेश के भाई निखिल राजपूत नें देखा| जिसकी सूचना उसने अपनी माँ हंस मुखी को दी| सूचना मिलने पर शहर कोतवाल विनोद शुक्ला, आईटीआई चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्य, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर आ गयी| पुलिस नें छानबीन शुरू की|
मृतका के पति अवधेश नें पुलिस को बताया कि वह तीन भाई है| वह सबसे बड़ा है| छोटा भाई शिवदेव अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ उसी घर में अलग रहता है| सबसे छोटा भाई 15 वर्षीय निखिल माँ हंसमुखी के साथ दूसरे मकान में रहता है| अवधेश के अनुसार वह बीती रात छत पर बने कमरे में पत्नी सोनी और 5 वर्षीय पुत्र चिंटू व 3 वर्षीय पिंटू के साथ लेटा था| सुबह उसके परिजनों नें ही उसे नींद से उठाकर सोनी के फांसी लगानें की सूचना दी| वहीं मृतका के पिता रामरहीस भी परिजनों के साथ पंहुचे| उन्होंने बाइक की मांग करनें में दहेज हत्या का आरोप लगाया| रामरहीस ने कहा कि अवधेश नशा करनें का आदी था| नशा करनें के बाद वह सोनी के साथ जमकर मारपीट भी करता था| पुलिस के सामने ही मृतका के पिता रामरहीस व पति अवधेश में जमकर नोकझोंक हो गयी| जिसके बाद मृतका के पति अवधेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया| पुलिस नें शव कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरु कर दी| शहर कोतवाल नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
मृतका के शरीर पर मिलीं तीन चोटें
सूत्रों के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम डॉ० सौरभ कटियार व एसीएमओ डॉ० सर्वेश यादव के पैनल नें किया| रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी लगाये जानें से स्वांस नली का अवरुद्ध होना बताया गया है| रिपोर्ट में मौत से पूर्व की तीन चोटों का जिक्र किया गया है|