सेन्ट्रल जेल में फटा कोरोना बम, 76 पॉजिटिव, जिले में 115 नये मरीज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेन्ट्रल जेल में कोरोना के मरीज दर्जनों में अभी तक थे लेकिन अब सैकड़ो में होनें जा रहे है| बीती देर रात 76 नये कोरोना मरीज निकले| जिसमे बंदी रक्षक और बंदी शामिल है|
बीती शुक्रवार की देर रात आयी रिपोर्ट में शहर के बूरावाली गली निवासी 58 वर्षीय पुरुष, मोहल्ला मारबाड़ी कादरी गेट चौराहा निवासी 58 वर्षीय पुरुष, ग्राम बरौन निवासी 18 वर्षीय युवक, शहर के मोहल्ला गढ़ी कोहना निवासी 1 24 वर्षीय महिला और 66 वर्षीय वृद्ध, भगुआ नगला पांचाल घाट निवासी 23 वर्षीय युवक, गोला कोहना निवासी 24 वर्षीय युवती, शिवनगर कालोनी निवासी 55 वर्षीय महिला, आवास विकास निवासी 55 वर्षीय महिला, मन्नीगंज निवासी 50 वर्षीय महिला, अमृतपुर निवासी 30 वर्षीय युवक, राजीव गांधी नगर निवासी 24 वर्षीय युवक, कैंट फतेहगढ़ निवासी 62 वर्षीय पुरुष और 59 वर्षीय महिला, कायमगंज के ग्राम लखनपुर निवासी 5 महिला और 1 पुरुष पॉजिटिव निकले| मोहल्ला छपट्टी निवासी 58 वर्षीय युवक, लोको रोड दुर्गा कालोनी फतेहगढ़ निवासी 57 वर्षीय पुरुष, याकूतगंज के ग्राम नगला पजाबा निवासी दम्पति, कमालगंज महमदपुर अमलैया निवासी 22 वर्षीय युवक, मोह्म्माबाद के आजाद नगर निवासी 58 वर्षीय पुरुष, राजेपुर के ग्राम अलहादपुर भटौली निवासी 58 वर्षीय पुरुष, फतेहगढ़ के सैनिक कालोनी निवासी 63 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकले है|
इसके साथ ही बीती रात की रिपोर्ट में सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में कुल 76 पॉजिटिव निकले है| पूरे जिले में 115 नये केस आये है| जिससे संख्या अब 2397  मरीज हो गये है| मौत का आंकड़ा 38 पर आ गया है|| जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 542 हो गयी है|