दो विधुत ट्राली फुंकने से 500 गाँवो में अँधेरा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) लापरवाही के साथ सरकार और राजस्व को चपत कैसे लगायी जाती है यह विधुत विभाग के अफसरों से पूंछो| कस्बे का विधुत शव स्टेशन इस बात का जीता जागता उदाहरण है| जंहा बीते कई महीनों से एक ट्राली फुंकी पड़ी है| वही दूसरी ट्राली शुक्रवार को ओवरलोड के चलते फुंक गयी| लेकिन अभी तक कोई सुनने समझने वाला नही| जिसके बाद इस सम्बन्ध में ऊर्जा मंत्री से शिकायत की गयी है|

बीतेगुरुवार को कोल्ड फीडर की ट्राली फुंक गयी | जिससे लगभग 5 सैकड़ा गाँवो की सप्लाई बाधित हो गयी| बरसात और बाढ़ के मौसम में अँधेरे में ग्रामीण अपनी रात गुजरने पर मजबूर है| ट्राली फूंकने से 500 गाँवो की बिजली गुल है| इन गाँवो को सप्लाई को चपरा, राजेपुर, मोह्म्मदगंज के फीडर को फोल्ड फीडर से जोड़ दिया गया| लेकिन सप्लाई अभी तक चालू नही की गयी |

वही बीते लगभग 1 वर्ष पूर्व एक ट्राली फुंक गयी थी| जिसे अभी तक ठीक नही किया गया | 24 घंटे से बिजली बाधित होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्यक्त हो गया| एक ग्रामीण विनय द्विवेदी ने ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा व प्रभारी मंत्री चेतन चौहान को शिकायत भेजी| जेई रंगलाल ने बताया कि पनकी से सप्लाई बाधित है| इसी लिये सप्लाई चालू नही हो पा रही है|