अन्नदाता अपने बच्चो को नौकरी कराने पर मजबूर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिला कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा आयोजित संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम के तहत किसानो को सरकार की योजनाओ से अवगत कराया गया| साथ ही साथ वर्तमान में किसानो के हालत पर भी चर्चा की गयी| सांसद ने कहा कि देश के किसानो के हालत यह है कि वह अपने पुत्र को किसान बनने की सलाह नही दे रहा है| वह भी अपने बच्चो को नौकरी की सलाह दे रहा है|

शहर के ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में कार्यक्रम में पंहुचे भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि आजादी के 70 सालों में किसान उपेक्षित रहा है| वर्तमान सरकार ने किसानो की दशा सुधारने के लिये 2022 तक का लक्ष्य रखा है| उन्होंने कहा की लागत में कमी करते हुये उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है| वही अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि आने वाले समय मे सभी अफसरों व किसानो से संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ ही साथ 2022 तक आय को दोगुना करने की सलाह दी|

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि देश का किसान एक दाने से सौ दाने पैदा करता है| इसके बाद भी वह आर्थिक संकट से जूझ रहा है| पहले किसान अपने बेटों को खेती करने की सलाह देता था | लेकिन वर्तमान हालात में किसान की अपने बच्चो को नौकरी के लिये प्रोत्साहित कर रहा है| बीजेपी सरकार ने किसानो को 585 मंडियों को स्थापित किए है| वही कानपुर विश्व विधालय से आये निदेशक प्रचार डॉ० धूम सिंह ने प्रगतिशील किसान नारद सिंह, सलीकराम, अरविन्द गंगवार, दानसिंह को सम्मानित किया|