कार की टक्कर से गैस मिस्त्री की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) सड़क किनारे खड़े गैस मिस्त्री की कार की टक्कर से मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी 60 वर्षीय शाहनूर गैस मिस्त्री का कार्य करते थे| शनिवार को वह अपने साले के साथ सिलेंडर लेकर जका रहे थे| ग्राम सिरौंज के निकट शमशाद पेशाब करने चला चला| शाहनूर सिलेंडर लेकर सड़क किनारे बाइक के पास खड़े हो गये| उसी दौरान अचानक आयी कार ने शाहनूर के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी| उन्हें उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती किया गया|
जंहा हालत गंभीर होनें पर उसे डॉ० विकास पटेल नें लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया| जंहा परीक्षण के बाद  शाहनूर को मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|