युवा महोत्सव की कला व पेंटिंग प्रतियोगिता मे पर्यावरण बचाने पर जोर

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

pentingफर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद युवा महोत्सव की पेंटिंग व कला प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों ने पर्यावरण बचाने पर जोर दिया| युवाओ का पर्यावरण के प्रति रुझान देख आयोजक गदगद दिखे|

युवा महोत्सव आयोजन समिति के कार्यालय एयर होस्टेस एकेडमी मे किया गया| जिसमे काफी संख्या मे प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया| प्रतियोगिता मे कागज पर पर्यावरण की सुन्दरता को दर्शाया गया| इसके साथ ही साथ उसकी सुरक्षा की तरफ भी सभी का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया| किसी ने पर्वतों का चित्र बनाया तो किसी जंगलो का मनोहारी चित्रण किया| लेकिन हर मायने मे लोग कागज पर उकेरी गयी कला को देखकर दंग रह गये| उड़ते पक्षियों का द्रश्य चर्चा का विषय रहा| प्रतियोगिता मे लिटिल सक्सेना, हर्ष दुबे, श्रद्धा द्विवेदी, रागिनी राठौर, मनीषा सक्सेना, संगीता राठौर, सौम्या मिश्रा, अंकित कुमार, अंशिका बाथम, सोनी गुप्ता, सुरभि गोस्वामी,निशा तरन्नुम व रानी तरन्नुम ने भाग लिया|

कार्यक्रम मे आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा, आकाश मिश्रा, मयंक मिश्रा, सच्चीदानंद मिश्रा, सुनील सक्सेना, वीरेन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण कान्त (अक्षर) व डॉ० श्याम लाल अदि लोग मौजूद रहे|