युवा चित्रकारों के रंगो में झलका नोटबंदी का दर्द

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: युवा महोत्सव द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में गुरुवार को युवा चित्रकारों ने कालेधन की समस्या को प्रमुखता से रंग दिये| इसके साथ ही साथ पर्यावरण आदि पर भी जोर दिया गया|

नगर के स्टेट बैंक के पीछे एयर होस्टेस एकेडमी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमे पर्यावरण सौन्दर्य, कालाधन (नोटबंदी) विषय पर युवा चित्रकारों ने अपना हुनर दिखाया| चित्रकारों ने बैंको की लाइन में लगी जनता को भी प्रमुखता से दिखाया| चित्रकारों ने कहा कि एक कलाकार अपनी कलाकृति को देखकर अत्यंत प्रसन्न होता है |जब कलाकार अपनी मनोभावना या किसी विशेष घटना का चित्रण करता है| तो वह अपनी सफलता पर खुश होता है|

प्रतियोगिता में अंशिका यादव, रेशु दुबे, शिखा यादव, लकी रस्तोगी, अंकित कुमार,स्नेहा दीक्षित, सोनी गुप्ता, सुरभि गोस्वामी, आयुष सक्सेना आदि ने प्रतिभाग किया| डॉ० संदीप शर्मा,अंकिता मिश्रा, डॉ० कृष्ण कान्त अक्षर आदि मौजूद रहे|