हर मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करेगी हिन्दू महासभा

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को हिन्दू महासभा (राजेश) गुट नें  शहर के रेलवे रोड़ स्थित एक होटल में कहा कि वह आगामी प्रतिएक मंगलवार को अलग-अलग मन्दिरों में सुन्दरकांड का पाठ कर हिंदुत्व को बुलंद करनें का कार्य करेगी|
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा नें बताया कि निर्वाचन आयोग एवं दिल्ली हाई कोर्ट हिंदू नें  महासभा में आंतरिक विवाद घोषित कर रखा है| ऐसे में किसी को भी अध्यक्ष नहीं मना जायेगा विवाद को निस्तारित करने हेतु उच्चधिकारियों नें योगेंद्र वर्मा को नियुक्त किया है जिसके आधार पर एक कार्यकारिणी चुनाव आयोग में प्रेषित कर दी है| जिसका शुल्क जमा कर रसीद प्राप्त भी हुई है| इसके बाद एक कोई स्वयं को राष्ट्रीय अध्यक्ष करता है तो वह अवैधानिक है| इस संबंध में उच्च अधिकार सीमित एवं विवाद निस्तारण सीमित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी |इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजीव दुबे, राष्ट्रीय विभाग मंत्री धीरज पांडेय, विशाल दुबे, किशन मिश्रा, शुभम तिवारी, सौरभ दिक्षित, अशोक जाटव व राहुल वर्मा आज रहे|
बबुआ वाजपेयी हिन्दू महासभा विमलेश गुट के संरक्षक समिति अध्यक्ष
हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक ने बताया कि श्रीरामपुर निवासी पूर्व प्रधान आशुतोष उर्फ बबुआ वाजपेयी को उनके सामाजिक और हिंदुत्व भाषण को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजीव राणा की संस्तुति पर जिला संरक्षक समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| अन्नपूर्णा मंदिर के महंत बुआ वाजपेयी ने कहा कि वह संगठन की नीतियों अनुसार उस को मजबूत करने का प्रयास करेंगे| हिंदू महासभा संतो और क्रांतिकारियों का संगठन है| इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष सौरव मिश्रा, जिला अध्यक्ष गौ रक्षा सचिन शर्मा जिला कोषाध्यक्ष भानु वर्मा भानु प्रताप सिंह अक्षरा अरोरा आनंद शर्मा आदि रहे|