पुराने कपड़ो पर आचार संहिता उलंघन का मुकदमा

Election-2017 FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान जा रही तीन सैकड़ा पुरानी साड़ियों को पकड़ कर उन्हें सीज कर दिया| और मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है| पुलिस ने पुरानी पेंट शर्ट वापस कर दिये|

थाने की सीमा पर काली नदी पुल के निकट दरोगा रामसनेही चेकिंग अभियान चला रहे थे| तभी उन्हें फतेहगढ़ की तरफ से आती हुई एक मैजिक दिखी| उन्होंने उसे रोंक लिया| तलाशी के दौरान उसमे से 300 पुरानी साड़ियों को पुलिस ने जप्त कर लिया और पुराने अन्य कपड़ो को छोड़ दिया | पुलिस ने कपड़ो के मालिक कानपुर निवासी नदीम और उसके साथी गुलजार व चालक रामपाल को भी हिरासत में ले लिया| नदीम ने बताया कि वह लोग पुराने कपड़ो के बदले नये वर्तन देने का व्यापार कर रहे है| फर्रुखाबाद से पुराने कपड़े एकत्रित करके कानपुर ले जा रहे थे| तभी पुलिस ने कपड़ो को आचार संहिता के उलंघन में जप्त कर लिया|

फिलाहल पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है| फ़िलहाल पुलिस को अब पुरानी साड़ियों में भी आचार संहिता का भय लगने लगा है| तभी तो उन्होंने 300 साड़ियाँ जप्त कर पूंछतांछ शुरू कर दी है|