मार्ग दुर्घटना में नलकूप विभाग के सहायक लिपिक की मौत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात बाइक से जा रहे नककूप विभाग के वरिष्ठ लिपिक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| पुलिस नें परिजनों को सूचना दी| इसके साथ ही साथ पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के शेखपुर खजुरी निवासी 46 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र कालिका सिंह बेबर रोड़ फतेहगढ़ स्थित नलकूप विभाग में सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत थे| बीती रात वह बाइक से अपने घर जा रहे थे| उसी दौरान इटावा-बरेली हाई-वे पर बनपोई मोहम्मदाबाद के निकट किसी अज्ञात वाहन नें राजेश के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उनके शरीर के दो टुकड़े हो गये और मौके पर ही मौत हो गयी| कोतवाली पुलिस नें शव को पीएम हाउस भेज दिया| पुलिस नें गाँव के प्रधान सेवाराम के पास फोन कर घटना की जानकारी दी |जिसके बाद परिजन पीएम हाउस आ गये| मृतक राजेश कुमार की पत्नी रामा देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री हैं| सूचना पर  उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री प्रमोद कुमार दीक्षित आदि पंहुचे और परिजनों से हर सम्भव मदद का भरोसा दिया|