खुले में धान रखा देख डीएम हुए खफा, सचिव को नोटिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मंगलवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें धान क्रय केन्द्र मोहम्मदाबाद मण्डी का निरीक्षण किया। जिसमे वह खुले में धान रखा देखकर खफा हो गये|
दरअसल डीएम नें निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि खरीद अच्छी हो रही है, शेड में आढ़ती का धान रखा है जिससे धान बाहर रखना पड़ रहा है, यदि वर्षा हुई तो हानि हो सकती है| क्रय केन्द्र के शेड में आढती का धान व अनाज रखा देख नाराजगी व्यक्त की| इसके साथ ही नागेन्द्र सिंह इन्चार्ज मोहम्मदाबाद मण्डी को नोटिस जारी कर तत्काल शेड खाली कराने के निर्देश भी दिये| डीएम ने निर्देश दिये कि यदि किसान का धान सही है तो उसे किसी दशा में वापस न किया जाए,अधिक से अधिक धान खरीद की जाए। किसानों के लिए केन्द्र पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
गौशाला की व्यवस्थाओं को परखा
डीएम संजय कुमार सिंह ने गोवंश आश्रय स्थल मौधा एवं कान्हा गौशाला सकवाई का औचक निरीक्षण किया। गौशाला मौधा में 310 एवं गौशाला सकवाई में 412 गोवंश बताये गये। डीएम ने निर्देश दिये कि गौशाला से सम्बद्ध ग्राम पंचायतों से अच्छा रोटी कलेक्शन कराया जाए। गोवंश को शीतलहर से बचाने हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाये।