भाजपा जिला उपाध्यक्ष नें भी ‘सदर’ से ठोंकी ताल

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ० प्रभात अवस्थी एडवोकेट नें इस बार विधान  सभा चुनाव में अपनी ताल ठोंक दी है| इससे पूर्व भी कई दावेदार 194 विधान सभा सदर लिखकर अपना होर्डिंग लगा कर घोषणा कर चुके है|
दरअसल जबसे जनपद में पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी सक्रिय हुए तब से लेकर आज तक भाजपा की सदर सीट पर उनके परिवार का दबदबा रहा है| लेकिन इस बार चुनाव में रायता फैलता नजर आ रहा है| एक तरफ उनके चचेरे भाई भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष नें भी होर्डिंग लगा दिये है| तो वहीं दूसरी तरफ उनके जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी ने अपने होडिंग 194 लिखकर लटका दीं हैं|
मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष डॉ० प्रभात अवस्थी एडवोकेट नें जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता को 1992 से लेकर नवंबर 2021 तक का राजनैतिक सफर कागज पर उतार कर थमा दिया है| डॉ० प्रभात अवस्थी नें अपने जीवन में पार्टी और समाजिक संगठनों में रहे महत्वपूर्ण पदों का जिक्र आवेदन में किया है| डॉ० प्रभात नें बीते दिन आयीं केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को भी विधान सभा सदर से प्रत्याशिता के लिए आवेदन किया था| फिलहाल इस बार सदर में भाजपा की टिकट पाने के लिए दावेदार फर्रुखाबाद टू दिल्ली व दिल्ली टू लखनऊ कर रहें है|