रोड़बेज बस अड्डे पर महिला से टप्पेबाजी, लाखों के जेबरात साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रोड़बेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में खड़ी महिला के लाखों के जेबरात की टप्पेबाजी कर ली गयी| महिला नें पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
जनपद मैनपुरी के कुसमरा निवासी रचना गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि वह सुबह लगभग 6:30 बजे कुसमरा से रोड़बेज बस अड्डा पंहुची| जहाँ से उसे शाहजहाँपुर रोड़बेस से जाना था| वह बस के इंतजार में खड़ी थी| उसी दौरान दो युवक उनके पास आये और कहा कि रास्ते में एक्सीडेंट हो गया है| लिहाजा उसे बस नही मिलेगी तो वह उनकी चार पहिया वाहन से चलें | उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी में इतना सोना पहन कर ना बैठें | जिस पर रचना नें अपना जेबरात उतार कर अपने एक बैग में रख लिया| युवक नें उनके जेबरात के पास ही एक लकड़ी, एक कागज का टुकड़ा, कुछ पत्थर उसके जेबरात वाले बैग में रख लिए | जब वह आगे गयी तो कोई गाड़ी नही मिली|
रचना नें बताया कि जिसके बाद वह रोड़बेज पर बैठकर रवाना हुई| जब रास्ते में जाकर उसने जेबरात पहनने के लिए बैग खोला तो उनमे चार सोने की चूड़ी, मंगलसुत्र, चैन और अंगूठी गायब थी| महिला नें वापस आकर पुलिस को तहरीर दी| पुलिस कर रही जाँच|