शौच गयी महिला के सीने में मारी गोली, तगादे को के लेकर एक और हुई वारदात

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीती रात खेत में शौचगयी महिला के संदिग्ध रूप से गोलीलग गयी| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
दरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबुद्दीनपुर निवासी रामवीर सिंह यादव की पत्नी सरोजनी सिंह को बीते 12 नवंबर को शुक्रवार देर शाम गोली मारकर घायल कर दिया गया था। महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया था। इस मामले में सरोजनी के पति ने गांव के महेंद्र सिंह, उनके पुत्र प्रवेश, पत्नी, पुत्री के अलावा पूर्व प्रधान संजीव यादव उनके भाई, राजीव, रामपाल सिंह के पुत्र यतेंद्र, राजाराम के पुत्र दुनिया सिंह, दशरथ के पुत्र गिरीश चंद्र व 08-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस अभी ठीक से जांच भी नही कर पायी थी की बीती रात पिछले मुकदमें में आरोपी प्रवेश कुमार की पत्नी पुष्पा के बीती रात खेत में शौच करनें जानें के दौरान गोली लग गयी| गोली उसके भी सीने में ही लगी| संदिग्ध रूप से गोली लगनें से घायल को पुलिस नें देर रात उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|
सीओ कायमगंज सोहराब आलम नें बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है| जाँच की जा रही है|