ट्रैक्टर यात्रा निकालेगा बीजेपी किसान मोर्चा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों से संवाद स्थापित करेगी।  जिसकी तैंयारी अंतिम चरण में चल रही है|
शहर के आवास-विकास स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीके गंगवार नें  पत्रकारों को बताया कि आगामी विधान सभा को देखते हुए संगठन के निर्देश पर जनपद में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जायेगा| जनपद में 25 नवंबर को गुरुगाँव देवी मन्दिर से तकरीबन दो सैकड़ा से लेकर चार सैकड़ा तक ट्रैक्टर भाजपा कार्यालय तक किये शामिल होंगे| टैक्टर यात्रा का उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के साथ ही सर्वजन के विकास के लिए भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रैली को सफल बनाने के लिए लग जाने को कहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष रोहिताश वर्मा नें किसान मोर्चा महामंत्री अजीत पाण्डेय, सुघर सिंह आदि रहे|
खाद कालाबाजारी के मामले में भाजपा की चुप्पी!
विगत दिनों सेन्ट्रल जेल चौराहे पर खाद की काला बाजारी के मामले में दो भाजपा नेताओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था| लेकिन कार्यवाही आगे ही नही बढ़ी| भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें इस मामले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया| उन्होंने कहा की मामला उनके संज्ञान में ही नही है|