कमालगंज के पाँच वें गाँव में भी तेज कटान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) शनिवार को गंगा नदी के कटान के चलते बाढ प्रभावित पाचवां गाँव उजड़ना शुरू हो गया है| लोग खुले आसमान में रहनें को मजबूर है| लेकिन कोई भू सुध लेनें वाला नही है|
दरअसल विगत दिनों में विकास खंड कमालगंज के ग्राम उमराव नगला, कल्लू नगला ,छोटा कल्लू नगला, कुशवाहा नगला बाढ़ क पानी में समा चुके है| वह आसमान के नीचे पन्नी डालकर रह रहें है| शनिवार को बाढ़ प्रभावित गाँव जंजाली नगला में भी कटान शुरू हो गया| कटान तेज देखकर राम निवास,राम लडैत, रामसिंह ने अपने घरो को तोडकर उसमे से ईटो को सुरक्षित निकालकर गांव के बाहर ले जाने को मजबूर हो गये| लोगो की उपजाऊ भूमि की गंगा जी में समा गई| कुछ दिनों के बाद दीवाली है लेकिन इन बाढ पीड़ितों के घरों में खुशियों के दीप जलेंगे या नही यह देखनें वाला कोई नही|