प्रमुख सचिव की तैयारियों में खामी पर डीएफओ की फटकार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) मुख्य सचिव डॉ० अनूप पाण्डेय के आदेश पर जनपद में प्रमुख सचिव ग्राम विकास अनुराग श्रीवास्तव के वृहद पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में है| शुक्रवार को वह पौधारोपण का शुभारम्भ करेंगे|
तहसील क्षेत्र के ग्राम बलीपट्टी में शुक्रवार को प्रमुख सचिव के आने से पूर्व गुरुवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी पंहुची| उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया| शासन द्वारा पौधारोपण योजना के तहत कार्यक्रम के तहत लगभग तीन हजार पौधारोपण किया जायेगा | वही पूरे जिले में 14 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है| गाँव बलीपट्टी में डीएम नें 50-50 लोगों की टीम बनाकर पौधारोपण कराने के निर्देश दिये| इसके लिए 1500 सौ बांस के पौधे भी लगेंगे|
वही निरीक्षण में डीएफओ की जमकर क्लास लगा दी| वही धूल फांक रहे शौचालयों को चमकाया गया| प्रमुख सचिव देर शाम जनपद मुख्यालय पंहुच गये|