नोडल अधिकारी के पैरों पर गिर महिला नें लगायी गुहार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाने का निरीक्षण करनें पंहुची नोडल अधिकारी के सामने अचानक एक महिला पीड़ित ने पैरों पर गिरकर अपनी शिकायत की| महिला की शिकायत सुन नोडल अधिकारी हरकत में आ गयीं| उन्होंने फरियादी को कार्यवाही का भरोसा दिया| उन्होंने अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये|
राजेपुर थाने का नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला नें निरीक्षण किया| महिला हेल्प डेस्क का देखा, उन्होंने सख्त निर्देश दिये कि विद्यालयों में जायें और मिशन शक्ति का कार्यक्रम करें और बच्चों को हेल्पलाइन नंबर बतायें| उन्होंने थाने में मालखाना देखा और हिस्ट्रीशीटर सूची, त्योहार  लिस्ट, शस्त्र लाइसेंस के अभिलेख भी देखें| उन्होंने लावारिस बाइकों की जानकारी ली| माला देवी पत्नी मिर्ची लाल निवासी राजेपुर ने नोडल अधिकारी से शिकायत कर बताया की राजेपुर में कुल 118 लोगों को अतिक्रमण को लेकर नोटिस दिए गए थे लेकिन केवल उसका ही मकान गिराया गया और वह बेघर हो गयी| वह सड़क किनारे पॉलिथीन डालकर परिवार के साथ गुजर-बसर कर रहे हैं| पीड़िता महिला माला देवी उनके पैरों में गिर कर रोने लगी| जिस पर नोडल अधिकारी उसके घर आ धमकी| उन्होंने डीएम संजय कुमार सिंह से वार्ता की| उन्होंने एक्सियन को पैमाइश कर अन्य लोगों पर भी कड़ाई से पालन किया जाये| पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, सीडीओ एम अरुनामोली,  सीओ अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश गौतम, दारोगा रक्षा सिंह आदि रहे|