शहर की सड़कों पर फिर अतिक्रमण का मकड़जाल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के बाजारों में सड़क पर दुकानें एक बार फिर से लगनें लगी हैं | जिससे सड़के अतिक्रमण की गिरफ्त में फिर एक बार दिखायी देनें लगी | जिससे पूर्व में चलाया गया अतिक्रमण अभियान बेनतीजा नजर आनें लगा है|
लाल दरबाजे से जब हम शहर में प्रवेश करते है तो लिंजीगंज बाजार का नजारा पहले आँखों के सामने नजर आता है | पूरे बाजार में दुकानों का सामान सड़क पर सजाया हुआ मिलता है| जिससे बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है| जबकि पूर्व में ही नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव लिंजीगंज में दुकान सड़क पर ना लगानें का फरमान जारी कर चुकी हैं | नगर पालिका परिषद ने शहर की फुटपाथ खाली कराने को लालसराय में वेंडिग जोन बनाया था। हदबंदी और सड़क निर्माण पर तीन लाख रुपये अधिक खर्च कर दिए। फुटपाथी दुकानदारों को कई बार वेंडिग जोन में ले जाया गया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। वेंडिग जोन खाली पड़ा है और शहर की फुटपाथ घिरी हुई है।
नेहरु रोड़ पर भी सड़क पर दुकानें सजानें का मामला कोई नया नही है| यहाँ भी अतिक्रमण अभियान के समय सड़क पर रखे सामान को समेट लिया जाता है और अभियान आगे बढ़ने पर फिर से अतिक्रमण सड़क घेर लेता है| कार्यवाही भी नही होती| और पालिका फिर आंखे मूंद लेती है| यहाँ भी फिर अतिक्रमण सड़क पर कब्जा किये है और राहगीर हट बच क निकलनें को मजबूर है| नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें बताया की सड़क पर अतिक्रमण शहर बर्दाश्त नही किया जायेगा |