रामगंगा के उफान में समाए 23 मकान, खतरे के निशान पर गंगा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर संवाददाता) विगत दिनों बेमौसम बरसात नें एक तरफ आलू और धान आदि की फसल को तवाह कर ही दिया है| इसके गंगा और साथ ही बरसात होंनें से गंगा और रामगंगा नदी पूरे जोर पर है| गंगा और रामगंगा के उफान को देखकर ग्रामीणों की धड़कनें तेज है| वहीं जिला प्रशासन की तरफ से अभी कोई ठोस कदम नही उठाया गया|
दरअसल तहसील अमृतपुर के ग्राम अल्हादादपुर भटौली में  बाढ़ का पानी आ जाने से कटान तेज हो गया|  कटान के भय से ग्रामीण अपने घरों को उजाड़कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नदी का कटान काफी तेज गति से हो रहा है। दरअसल रामगंगा की जद में आनें वाले मुख्य गाँव में लगभग 23 आवास बाढ़ में समा गये है| कुछ को ग्रामीणों नें हाथ से तोड़ा लेकिन जब बाढ़ अधिक बढ़ी और मकान कटता दिखा तो ग्रामीणों नें जेसीब मंगाकर अपने आवास तोड़े| क्षेत्रीय लेखपाल नागेन्द्र और कानून-गो मंगल सिंह मौके पर आये और जाँच की| उनका कहना था कि खलियान की 52 डिसमिल भूमि पर ग्रामीणों के रहनें की व्यवस्था करायी जायेगी|
राजेपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के गांव कड़क्का बांध, विचपुरिया, मौलागंज, जुगराजपुर, रामपुर, शीशराम की मड़ैया, अंबरपुर, चित्रकूट, जस्सूपुर पट्टी, पट्टी दारापुर, चाचूपुर, जमापुर, सबलपुर, भुडिया भेड़ा, अलीगढ़ व कुतलुपुर के दर्जनों गांव में गंगा राम गंगा का पानी घुस गया है| वहीं प्राथमिक विद्यालय जमापुर, प्राथमिक विद्यालय रामपुर जुगराजपुर आधा दर्जन विद्यालय में बाढ़ का पानी घुसा है|  बदायूं मार्ग चित्रकूट पर 5 फुट तक पानी सड़क पर बह रहा है, पानी बढ़ने से किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसलें नष्ट हो गई हैं| जिन गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचा है उन गांव में अभी तक प्रशासन की तरफ से नाव की व्यवस्था नहीं की गई है| राम गंगा का जलस्तर बढ़ने से सबसे ज्यादा कड़क्का बांध पर खतरा मंडरा रहा है|