लोहिया अस्पताल की निगरानी के लिये डीएम ने लगाये 14 अफसर

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

DM LOHIYADM PRKASHफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने गुरुवार को दोपहर बाद लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने सीएमएस बीबी पुष्कर और सीएमओ राकेश कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही साथ सीडीओ नरेन्द्र पाण्डेय से लोहिया अस्पताल के निरीक्षण के लिये 14 अधिकारी लगाये जाने के निर्देश दिये| जो अलग-अलग दिन आकर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करेगे|

डीएम सबसे पहले ओपीडी के पर्चा काउंटर पंहुचे| उन्होंने पर्चो से सम्बंधित जानकारी ली| उन्होंने फिजीशियन डॉ० अशोक कुमार के कक्ष में पंहुचे जंहा वह मरीजो को देख रहे थे| डीएम ने मरीज रजिस्टर भी चेक किया जिसमे 150 मरीज दर्ज थे| जिसके बाद वह इंजेक्शन कक्ष पंहुचे और आवश्यक दिशा निर्देश दिये| इसके बाद वह बाल रोग चिकित्सक एसपी सिंह से जानकारी ली की मरीज किस प्रकार के आ रहे है| उन्होंने बताया डायरिया, लीबर व फीवर के मरीज जादा आ रहे है| डेंगू के मरीजो की यंहा पुष्ठी नही हुई है|

निरीक्षण के दौरान उन्हें महिला मंजू पर नजर गयी वह प्लास्टर कराने आयी थी| डीएम ने उससे बैठने का कारण पूंछा तो महिला ने प्लास्टर कटाने के सम्बंध में बताया| जिस पर जिलाधिकारी डॉ० बीके दुबे से पूंछा की अभी तक महिला का प्लास्टर क्यों नही कटा तो उन्होंने बताया कि अभी महिला को बैठने को कहा गया है| मरीज देख रहे है| इतना सुनते ही जिलाधिकारी आग बबूला हो गये | उन्होंने चिकित्सक की फटकार लगा दी| और महिला का प्लास्टर तत्काल काटने के निर्देश दिये| डीएम प्लास्टर रूम में पंहुचे तो उन्हें वंहा सफाई कर्मी और वार्ड वॉय मौके पर मिले जिस पर उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिये कि यंहा एक फार्मासिस्ट की तैनाती की जाये|

जिलाधिकारी ने पैथोलाजी, एनआरसी का भी निरीक्षण किया| एनआरसी में मौजूद डॉ० विवेक सक्सेना को निर्देश दिये कि 14 दिन तक रोज कुपोषित बच्चो का वजन लिया जाये और बच्चे से सम्बंधित चार्ट भी लटकाया जाये| उन्होंने सीडीओ नरेन्द्र पाण्डेय को निर्देश दिये कि लोहिया अस्पताल में 14अफसरों की डियूटी लगायी जाये| जो प्रतिदिन निरीक्षण कर आख्या दे| उन्होंने लोहिया अपस्ताल में दवा वितरण कक्ष के निकट लगे आरो की जाँच जल निगम से कराने के निर्देश दिये| इसके साथ ही उन्होंने लोहिया अपस्ताल का शव गृह भी देखा| उन्होंने सीएमएस से शव गृह से सम्बंधित फाइल को तलब किया | जिलाधिकारी ने शव गृह में जल्द नया फ्रिज लगाये जाने के निर्देश दिये| महिला सीएमएस सरोज बाला भी मौजूद रही |