सपा व्लाक अध्यक्ष के साथ जालसाज नें पूर्व थानाध्यक्ष बनकर की ठगी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) समाजवादी पार्टी के व्लाक अध्यक्ष के फोन से पैसे निकाल कर कथित जालसाज नें पूर्व थानाध्यक्ष बन हजारों का चूना लगा दिया| मामले के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी | पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के मंझना निवासी आलोक गंगवार नें बताया कि वह सपा के व्लाक अध्यक्ष है| 23 अक्टूबर की शाम उनके फोन पर जबलपुर पाल सिंह दारोगा के नाम से फोन आया| उसने  बताया कि वह पूर्व थानाध्यक्ष बोल रहा है| कहा कि 30  हजार रूपये तुम्हारे खाते में डाल रहा हूँ|  उसे फोन पे से निकाल कर मेरे खास प्रधान जी को दे देना| पहले कथित थानाध्यक्ष  नें दो रूपये भेजे उसके कुछ देर बाद आलोक के खाते से ही 15900 रूपये निकल गये| जानकारी होनें पर आलोक के पैरों तले जमीन खिसक गयी| आलोक नें थाना पुलिस को तहरीर दी| आलोक गंगवार से और कथित (जालसाज) का एक आडियो भी वायरल हो रहा है| थानाध्यक्ष अच्छे लाल पाल नें बताया कि तहरीर के आधार पर जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|