फील्ड यूनिट टीम नें मृतकों के घर जाकर लिए सब्जी व रोटी के नमूनें

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात गोभी की सब्जी खानें से हुई पिता-पुत्र  की मौत नें सभी को अचरज में डाल दिया है| अभी मृतको के घर के तीन सदस्य गंभीर है| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया| लेकिन उसमे भी कुछ साफ नही हो सका| उनका बिसरा सुरक्षित किया गया है|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम जसुपुर गढिया निवासी 45 वर्षीय इरशाद पुत्र हामीद शाम को गोभी लेकर आया| जिसे पकाकर खाते ही इरशाद और उसके 6 वर्षीय पुत्र लल्ला की मौत हो गयी| जबकि इरशाद की 13 वर्षीय पुत्र माजिद, 18 वर्षीय पुत्री माजिदा, 11 वर्षीय पुत्री साजिदा, की हालत बिगड़ने पर उन्हें नगर के एक चिकित्सक के यहाँ भर्ती कराया गया| जहाँ उनकी हालत भी गंभीर थी| देर रात अमृतपुर सीओ अजेय शर्मा, शहर कोतवाल विनोद शुक्ला, राजेपुर थानाध्यक्ष दिनेश गौतम भी अस्पताल पंहुचे| जाँच पड़ताल की| इसके बाद थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें रात में ही मौके पर जाकर पड़ताल की| अस्पताल में और मृतकों के घर पर जहरीले पदार्थ की बदबू आ रही थी| अब यह सबाल पुलिस के दिमाग में चल रहा है कि यदि सब्जी इतनी बदबू दे रही थी तो फिर एक साथ पूरे परिवार नें धोखे से खा कैसे ली| लेकिन अभी किसी राज से पर्दा नही उठ सका| रविवार को उपजिलाधिकारी प्रीती तिवारी, थानाध्यक्ष दिनेश गौतम व फिल्ड यूनिट की टीम मृतकों के घर पंहुची| फील्ड यूनिट नें सब्जी, रोटी और आटा के नमूने लिये| जिन्हें जाँच के लिए भेजा गया| जिससे यह पता चल सकेगा की आखिर सब्जी में क्या मिला था| रविवार को पुलिस नें मृतक इरशाद और उसके 6 वर्षीय पुत्र लल्ला का पोस्टमार्टम कराया| डॉ0 अभिषेक कुमार नें शवों का पोस्टमार्टम किया| जिसमे दोनों का बिसरा सुरक्षित कर दिया गया|
थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद तो तथ्य प्रकाश में आयेंगे उसके बाद कार्यवाही होगी|