गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर जनपद में लगातार आंदोलन चल रहे है| लिहाजा शनिवार को गंगा एक्सप्रेस-वे की मांग को लेकर सीएम योगी को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा|
फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल के नेतृत्व में गंगा एक्सप्रेस-वे की मांग कर रहे लोग कलेक्ट्रेट पंहुचे और सीएम योगी को सम्बोधित ज्ञापन डीएम मानवेन्द्र सिंह को सौंपा| जिसमे मांग करते हुए कहा कि पूर्व में जो डीपीआर बनी थी उसमे गंगा एक्सप्रेस-वे जिले की सीमा से होकर जा रहा था| लेकिन उसके बाद उसका रुट बदल दिया गया| जिसमें फर्रुखाबाद जिले का नाम ही नही है| जो आम जन के साथ धोखा है| जबकि जिले में 75 किलोमीटर अबिरल गंगा बहती है| वहीं प्राचीन महाभारत काल में राजा द्रुपद की राजधानी कम्पिल, ऋषि दुर्वासा का आश्रम, श्रंगी ऋषि का आश्रम, कपिल ऋषि, चवन ऋषि का आश्रम, नीव करोरी, संकिसा , जैन धर्म के विमल नाथ की तपो भूमि है|  इसके साथ ही आलू उत्पादन में भी जिला आगे है| इसके बाद भी जिले को एक्सप्रेस-वे नही मिल रहा है| लिहाजा सीएम से जिले को भी गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़नें की मांग की गयी है| भइयन मिश्रा,सुनील मिश्रा, श्याम शुक्ला, मनोज रस्तोगी, अनुराग अग्रवाल, राहुल जैन आदि रहे|