सपा नें पद यात्रा निकाल बीजेपी सरकार को कोसा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान सभा चुनाव में साइकिल की हवा ठीक करनें के मकसद से सपा की समाजवादी पद यात्रा निकाली गयी।  जिसमे बड़ी संख्या में सपाई एकत्रित हुए और उन्होंने सपा सरकार आगामी विधान संभा चुनाव में बनाने का प्रण लिया और वर्तमान बीजेपी सरकार को कोसा|
शहर के गुरुगांव देवी मन्दिर से सपा की जनाक्रोश पद यात्रा को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल के पौत्र कार्तिकेय यादव नें मन्दिर में दर्शन के बाद झंडी दिखाकर रवाना किया| जिसमे बड़ी संख्या में सपाई नजर आये| वक्ताओं नें कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी है। केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने जनता से जो वादा किया। उसे पूरा नहीं किया। महंगाई, भ्रष्टाचार जनता त्रस्त है। नौजवान, किसान, महिला, मजदूर, बुनकर, व्यापारी, नौकरी पेशा हर तबका भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। सरकार के खोखले वादे से जनता को खुद को ठगा महसूस कर रही है। कोरोना महामारी में भी सरकार की विफलताएं देखने को मिली थीं। भाजपा सरकार की इन तमाम विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चरणबद्ध तरीके से पदयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा गुरुगाँव देवी मन्दिर से शुरु होकर हथियापुर पेट्रोल पंप तक गयी| अपना दल के पदाधिकारी भी अपना झंडा लेकर शामिल हुए|
इस दौरान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद  फारुखी, जिला महासचिव मंदीप यादव, डॉ0 जितेन्द्र यादव,चन्द्रपाल यादव, नि. महानगर अध्यक्ष विजय यादव, करन सिंह, सुबोध यादव, महेंद्र सिंह कटियार, अरशद जमाल सिद्दीकी, सरदार तोषित प्रीत, शशांक सक्सेना, युनूस अंसारी, राघव दत्त मिश्रा, जितेन्द्र यादव सिरोली, पुष्पेन्द्र यादव आदि रहे|