संदिग्ध हालत में फांसी पर झूलता मिला महिला का शव

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव कमरें में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम बरई निवासी 35 वर्षीय त्रिवेणी पत्नी मुनेद्र उर्फ पंडित का शव उनके घर के कमरें में फांसी के फंदे पर लटका मिला| पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव मुस्तफा नगर निवासी रामकिशोर अपनी बेटी त्रिवेणी की मौत की खबर सुनकर उसके मायके आ गये| उनके साथ मृतका के भाई गोविद व मां जयदेवी भी आ गयीं| परिजनों नें शव को नीचे उतार लिया| मायके व ससुराल पक्ष नें आपसी सहमती से बच्चो के नाम जमीन करनें के फैसले पर समझौता कर लिया| इसके साथ ही कायमगंज तहसील में जाकर लिखा-पढ़ी कर दी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| इसके बाद परिजनों नें किसी प्रकार की कार्यवाही से इंकार कर दिया|थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह नें बताया कि दोनों पक्षों में लिखित रूप से समझौता हो गया| जिसके बाद कोई कार्यवाही नही की गयी|