बसपा नें पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल को हाथी से उतारा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहनें के आरोप में बसपा नें पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया| लेकिन अब सदर सीट के सियासी समीकरण भी बदलेंगे| राजनैतिक मठाधीश अब गुणा-गणित लगानें म जुट गये हैं|
बसपा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह जाटव नें बताया कि मनोज अग्रवाल लगातार अनुशासन हीनता कर रहे थे| इसके साथ ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त भी चल रहे थे| लिहाजा उन्हें आला कमान के निर्देश पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है| मनोज सदर सीट से चुनाव लड़ने का मन बना रहें है| लिहाजा बसपा से बाहर होनें के बाद अब सदर सीट का चुनावी आंकड़ा फिलहाल बिगड़ गया है|
मनोज बोले पार्टी से निकाल दिया जनता के दिल से कैसे निकालोगे
बसपा से निष्कासन होनें के बाद जेएनआई नें फोन पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल से बात की| उन्होंने नें राजनीति फिल्म का डायलाग पार्टी से निकाल दिया लेकिन जनता के दिल से कैसे निकालेंगे कहते हुए कहा कि उनका सेवा भाव जारी रहेगा| बसपा के लिए उन्होएँ हमेशा बेहतर कार्य किया| पार्टी नें उन्हें क्यों निष्कासित किया यह नेतृत्व का फैसला है| अभी किसी अन्य पार्टी में जानें का मन नही बनाया है|