21 बंदी और सेन्ट्रल जेल से रिहा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेन्ट्रल जेल से शुक्रवार को 21 और बंदी रिहा कर दिये गये| रिहाई से पूर्व सभी बंदियों की कागजी प्रक्रिया पूर्ण करनें में लम्बा समय लगा| जेल अधिकारीयों नें सभी को भविष्य में नये जीवन की शुभकामनायें दी|
दरअसल शासन से 57 बंदियों को रिहा करनें का आदेश जारी किया गया था| जिसमे से तकरीबन एक सप्ताह पूर्व 7 बंदी रिहा हुए थे| इसके बाद गुरुवार को 25 बंदी रिहा किये गये| वहीं शुक्रवार को कुल 21 बंदी और रिहा किये गये| उपकारापाल सुरजीत कुमार नें बताया कि 25 में से 21 गुरुवार को रिहा कर दिए गये है| इसके साथ बचे हुए चार में से दो पैरोल पर पहले से ही गये हुए थे| इसके बीमारी के कारण रिहा किया गया था| एक बंदी परशुराम की अपराध संख्या गलत लिखकर आ गयी थी| उसके लिए पत्र लिखा गया है| आदेश आने पर उसे भी छोड़ दिया जायेगा|