पंखे के करंट की चपेट में आने से अधेड़ महिला नें दम तोड़ा

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) खाना बना रही अधेड़ महिला की पंखे के करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम मोकुलपुर निवासी 55 वर्षीय सर्वती पत्नी सर्वेश कुमार घर पर खाना बना रही थी| उसके निकट की फर्राटा पंखा लगा था| अचानक वह पंखा सर्वती के ऊपर गिरा, पंखा गिरनें से उसका तार टूट कर सर्वती के लग गया| जिसके करंट से उसकी हालत खराब हो गयी| जानकारी होनें पर सर्वती का पति सर्वेश उसे निजीचिकित्सक के पास ले गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतका के कोई संतान नही थी|