सपा की सरकार में रुका रहा गांवों में विकास का पहिया

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) भाजपा की ओर से समारोह आयोजित कर नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों का अभिनंदन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता और व्लाक प्रमुख पल्लब सोमवंशी नें 60 प्रधान, 68 बीडीसी  आदि को सम्मानित किया गया| भाजपा जिलाध्यक्ष नें कहा कि अब जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत कार्यालय से मिलेगा| ब्लॉक की कुर्सी पर सपा का कब्जा रहा जिससे विकास रुका था|भाजपा की सरकार में ग्राम पंचायतों का विकास तेजी से होगा| कहा कि ग्राम प्रधान अपने क्षेत्र का मुख्य प्रतिनिधि होता है। जिसके द्वारा सही गांव का विकास होता है। ग्राम प्रधानों को जितने अधिकार भाजपा सरकार ने दिये हैं उतने अन्य सरकार ने नहीं दिया। शासन द्वारा अनेक योजनाएं गांवों के लिये चलाई जा रही है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन भाजपा सरकार ने ही दिया है।
आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये का इलाज भाजपा सरकार ने दिया है, करोना काल में चुनाव हुआ लेकिन जनता ने हिम्मत से काम लिया| आज भी आस्ट्रेलिया में भारत की तारीफ़ हो रही है|महामंत्री नीरज अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विभवेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य भैया पंडित आदि रहे|