सपा व कांग्रेस नें सीएए का भ्रमक प्रचार कर फैलाई सम्प्रदायिक हिंसा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला कार्य योजना बैठक संपन्न हुई| जिसमे कहा गया कि सपा-कांग्रेस नें अपने चयनित शहरों में भ्रामक प्रचार कर माहौल बिगाड़ने का काम किया है| लेकिन अब भाजपा कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर लोगों को सीएए के सही तथ्यों से अवगत करायेंगे|
नगर के ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह नें कहा कि नागरिकता संशोधन बिल लाया गया इस बिल को दोनों सदनों में पास कराया गया देश के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद इसे कानून के रूप में मान्यता प्राप्त हुई। नागरिकता संशोधन कानून के बाद चयनित शहरों में कांग्रेस सपा आदि समस्त विपक्षी दलों ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया जिसके कारण अनेक शहरों में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं बढ़ी। नागरिकता संशोधन कानून से सर्वाधिक लाभ महिलाओं एवं दलितों को होगा। यूपीए सरकार के समय देश में नागरिकता रजिस्टर को लेकर कांग्रेस ने संसद में प्रस्ताव रखा था लेकिन अपने निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस देश को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है |
उन्होंने कहा कि भाजपा 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक अभियान चलाया जाएगा इस अभियान में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में आम जनमानस को सही जानकारी से अवगत कराया जाएगा इस अभियान के लिए मंडल स्तर पर 30 व 31 दिसंबर तक सभी पदाधिकारियों को बैठके आयोजित करनी है|
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे भ्रामक प्रचार को देखते हुए पार्टी के समस्त पदाधिकारी अपने-अपने मंडलों में जाकर रणनीति बनाने का कार्य करें| नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय, राजकुमार वर्मा सहित अन्य मंडल अध्यक्षों नें क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया|
राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान क्षेत्रीय संयोजक दीप अवस्थी, सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत,जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर,पूर्व नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, संदीप शाक्य, भास्कर दत्त द्विवेदी व शिवांग रस्तोगी आदि रहे|