गंगा में तैरती मिली महिला की लाश, पुलिस कर रही जाँच

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुधवार को गंगा में एक महिला का शव तैरता मिला| जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस नें शव को कब्जे में ले लिया| लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नही हो सकी  है| पुलिस जाँच में जुट गयी है|
दरअसल शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के निकट दोपहर में एक लगभग 56 वर्षीय महिला का शव तैरता मिला| जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी| ग्रामीणों नें घटना की सूचना पुलिस को दी| जिसके बाद पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरीओम प्रकाश त्रिपाठी फोर्स के साथ पंहुचे और जाँच की| काफी प्रयास के बाद भी शव की किसी नें भी शिनाख्त नही की| जिसके बाद पुलिस नें शव कब्जे में लेकर उसे शिनाख्त के लिए रखा है|
चौकी इंचार्ज नें बताया कि शव कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है| समयावधि के उपरांत पोस्टमार्टम कराया जायेगा|