सुप्रीम कोर्ट हमारा, न्यायपालिका-कार्यपालिका भी हमारी, मंदिर जरूर बनेगा:मुकुट बिहारी

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

बहराइच:श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने राहुल गांधी को विलेन कहा तो सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी हमारा है, न्यायपालिका भी हमारी है। राममंदिर जरूर बनेगा। दोनों मंत्री यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
राहुल गांधी विलेन
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मौर्या ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो देश की सबसे बड़ी पंचायत लोक सभा मे आंख मार सकता है। ज़बरदस्ती गले पड़ सकता है। आवश्यकता पड़ने पर पार्लियामेंट से पलायन कर सकता है। उसे हीरो तो नहीं कह सकते, विलेन जरूर कह सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई कहीं भी किसी धर्म यात्रा पर जाता है तो उसका ढिंढोरा नहीं पीटता। अगर ढिंढोरा पीटता है तो इसका मतलब वह नाटक कर रहा है।
मंदिर बनाने के लिए हम कृतसंकल्प
सहकारिता मंत्री वर्मा ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर आई है। मंदिर हमारा आराध्य है। मंदिर बनाने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी हमारा है, न्यायपालिका भी हमारी है, कार्यपालिका भी हमारी है, देश भी हमारा है, मंदिर भी हमारा है। मंदिर बनाने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। इस मौके पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।