टेबिल फैन का तार ठीक करते समय करंट से एम्बुलेंस चालक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) एबुलेंस चालक की टेबिल फैन में आये करंट से मौत हो गयी| परिजन में घटना को लेकर कोहराम मच गया|घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गुचलियाई निवासी 29 वर्षीय राजकुमार यादव पुत्र द्रगपाल सिंह एम्बुलेंस चलानें  का कार्य करता था| बुधवार को दोपहर राजकुमार अपने घर में टेबिल फैन क का तार ठीक कर रहा था तभी अचानक उसमे करंट आ गया| जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गयी|
घटना से राजकुमार के परिजनों में कोहराम मच गया| उसकी पत्नी रेनू देवी व माँ गायत्री देवी का रो-रो कर बुरा हाल  हो गया| बचाने के प्रयास में मृतक की माँ गायत्री देवी के भी करंट लगा| परिजनों नें बताया कि मृतक 108 एम्बुलेंस का चालक था| उसके दो बेटी व एक पुत्र है| मृतक के भाई मनोज नें घटना की सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर दारोगा सद्दाम खान मौके पर पंहुचे|