डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ता की शिकायत पर डीएम को दिये कार्यवाही के आदेश

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को जनपद में आये डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से ग्रामीण नें शिकायत कर अपनी भूमि पर कब्जा दिलाये जानें की मांग की| जिस पर उप मुख्यमंत्री सख्त हो गये उन्होंने तत्काल डीएम को कार्यवाही के आदेश दिये|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया ढिलाबल निवासी अमृतलाल पुत्र सुरेश पाल आवास विकास भाजपा कार्यालय पर मंडल महामंत्री पंकज पाल के साथ उपमुख्यमंत्री से मिले| महामंत्री नें उप मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी जमीन पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस बल के द्वारा कब्जा दिलाया गया था| उसके बाद भी दबंग किस्म के व्यक्ति उस पर कब्जा कर लिए है| आलाधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन कोई नही सुनता| मंडल महामंत्री नें एक अधिकारी के द्वारा जमीन कब्जा करानें के बदले मोटी रकम मांगे जानें की भी मांग करनें का आरोप लगाया| मामले को समझने के बाद उप मुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा नें जिलाधिकारी फर्रुखाबाद क लिए आदेश किये है| जिसमे तत्काल अवश्यक कार्यवाही के आदेश है|