युवक ने नीम के पेंड पर फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर के निकट फांसी पर युवक झूलता हुआ मिला| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| चर्चा है कि अधिक कर्ज होनें के चलते फांसी लगाकर जा दी है| लेकिन परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुरवा निवासी 40 वर्षीय सुनील मिश्रा पुत्र रघुनन्दन गुढगाँव में प्राइवेट नौकरी करता था| बीते 8 जून को ही घर आया था| उसकी पत्नी सुनीता जनपद हरदोई के अरबल कित्तियापुर अपने मायके किसी काम से गयी थी| सोमावार को सुनील का शव घर से लगभग 40 मीटर दूर एक नीम के पेड़ में रस्सी से फांसी पर झूलता मिला| सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गये|
घटना की जानकारी होनें पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच की| मृतक के भाई सोनू नें हत्या किये जानें का आरोप लगाया| शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया| शव का पोस्टमार्टम डॉ० सौरभ कटियार नें किया| जिसमे मौत का कारण फांसी ही बताया गया| |
प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल नें बताया कि मृतक के ऊपर कर्ज होनें की बात पता चली है|फिलहाल जाँच की जा रही है|