युवक का रामगंगा में उतराता मिला शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) घर से गायब युवक का शव रामगंगा में उतराता मिला| जिससे कोहराम मच गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अल्हादादपुर भटौली निवासी 23 वर्षीय विपिन कुमार उर्फ रिंकू पुत्र अनिल कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था| वह 11 मई को एक विवाह समारोह में शामिल होनें के लिए गाँव आया था| बीते दिन लगभग 2:30 बजे वह घर से चला गया| जिसके बाद शाम तक घर नही लौटा तो परिजनों नें तलाश शुरू की| लेकिन उसके बाद भी उसका कोई सुराग नही लगा| देर शाम विपिन के पिता अनिल कुमार नें थानें में तहरीर दी| शनिवार को सुबह 7 बजे उसका शव रामगंगा में तैरता मिला| सूचना मिलने पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव मौके पर आ गये| उन्होंने पांचाल घाट से गोताखोर बुलाकर शव को बाहर निकाला| पिता अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि गाँव के ही कुछ लोगों ने विपिन को शराब पिलाकर रामगंगा में धक्का दे दिया| वहीं पास की ही एक झोपडी के निकट उसके कपड़े व  मोबाइल मिला| पिता अनिल कुमार अमृतपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी| थानाध्यक्ष सुरजीत यादव ने बताया कि तहरीर मिल गयी है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|