मंदिर के भीतर युवक ने गोली मारकर किया आत्मवध

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मन्दिर के भीतर युवक ने तमंचा से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली| घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गयी| पुलिस ने मौके पर आकर जाँच की|
थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी 22 वर्षीय अनिल पुत्र पंजाबी बाबू दिल्ली में नौकरी करता था| बीते 12 मई 2022 को घर आया था| अनिल की माँ सुधा देवी ने बताया की सुबह अनिल घर से खेतों की तरफ गया था| लेकिन घर नही लौटा| दोपहर लगभग 3 बजे दहेलिया भौरव बाबा मन्दिर के भीतर अनिल ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली| गोली चलने की आवाज पर पुजारी सुरेश बाबू ने देखा तो नीरज का लहुलुहान शव जमीन पर पड़ा था| जिसकी सूचना पुजारी ने पुलिस को दी| सूचना मिलने पर सीओ अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश गौतन, दारोगा जितेन्द्र चौधरी, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची| पुलिस ने जाँच की| लेकिन आत्महत्या किये जानें का कारण पता नही चला| मृतका की माँ सुधा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक दो भाईयों से सबसे बड़ा था| दारोगा सहदेव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| जाँच की जा रही है|