अखिलेश की साइकिल की चाबी शिवपाल के पास: दीप्ति भटनागर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के द्वारा आगामी 2 नवम्बर को रथ यात्रा जनपद में पंहुच रही है| जिसको सफल बनानें के लिए संगठन लगा है| तैयारी परखनें के लिए राजस्थान प्रसपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दीप्ती भटनागर मेसी नें संगठन की जब्ज टटोल तैयारियों को परखा|
मऊदरवाजा थानें के सामनें गुड्डू कुरैशी के प्रतिष्ठान पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करनें के बाद राजस्थान प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि आगामी 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव यात्रा का शुभारम्भ करेंगे| शुभारम्भ मथुरा से होगा| यात्रा 2 नवम्बर को मथुरा से होगा| यात्रा की तैयारी पर कार्यकर्ताओं से मंत्रणा के साथ ही उन्होंने यात्रा को सफल बनानें की रणनीति को भी परखा| उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में बिना शिवपाल सिंह के किसी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी| अखिलेश यादव की साइकिल की चाबी शिवपाल सिंह यादव के पास है, अगर अखिलेश यादव को प्रदेश में सरकार बनानी है तो चाचा शिवपाल सिंह को सम्मान के साथ अपने साथ मिला लें तभी वह प्रदेश में सरकार बना सकती हैं, नहीं तो आने वाली सरकार जिसकी बनेगी उसमें शिवपाल सिंह की प्रमुख भागीदारी होगी| आज शिवपाल सिंह यादव के साथ हर समाज के लोग जुड़ रहे हैं|
इस दौरान प्रसपा प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता, अनस सिद्दीकी,अतीक अहमद, रायन अनस सिद्दीकी, सावेज कुरेशी, महामंत्री सारिक नवाब, अर्चित मिश्रा, प्रवक्ता जॉर्ज मशी, जाहिद कुरैशी, आमिर खान व नीरज गुप्ता आदि रहे|