सपा के कर्मठ कार्यकर्ताओ को ही मिलेगी नई कमेटी में जगह : चंद्रपाल यादव

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

anaar singh, vijy yadav, chndrpalफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने पार्टी कार्यालय पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा की जिले के संगठन का दोबारा गठन होगा| सभी पूर्व के पदाधिकारियों को हटा दिया जायेगा|

जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव दोपहर बाद आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पंहुचे| जंहा उन्होंने पहले लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय में पंहुच कर कार्यकर्ताओ से भेट की| उनका जिला पंचायत सदस्य विजय यादव व डॉ० अनार सिंह यादव ने फूल मालाओ से स्वागत किया|

स्वागत के बाद श्री यादव ने जेएनआई से बातचीत कहा की पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ का सम्मान किया जायेगा| जिले में नई कमेटियां बनेगी| वर्तमान में जो पार्टी में पदाधिकारी है उनको बदला जायेगा| पार्टी की कमेटी में कर्मठ कार्यकर्ता को ही पद दिया जायेगा| उन्होने एक सबाल के जबाब में कहा की उन्हें पता है की पार्टी के कौन सा कार्यकर्ता कर्मठ है और कौन सा नही| नई कमेटी में कर्मठ कार्यकर्ताओ को ही जगह मिलेगी| ‘
इस दौरान मंदीप यादव, पुष्पेन्द्र यादव, रजत क्रन्तिकारी, अजय कश्यप, केके यादव आदि लोग मौजूद रहे|