आम के पेड़ काटते अफसर सहित सात हिरासत में

CRIME CRIME-Dowry-Rape FARRUKHABAD NEWS POLICE कृषि जिला प्रशासन

AAM KA BAAGAAROPIफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर के निकट सठिया बाग में आम के पेड़ काटते पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक को हिरासत में लिया है| पुलिस उनसे पूंछतांछ कर रही है|

कमालगंज से जहानगंज मार्ग पर सठिया आम का बाग है| जिसमे कई दिनों से हरे आम के पेड़ काटे जा रहे थे| गुरुवार को थाना पुलिस को सूचना मिली की बाग के हरे पेंड काटे जा रहे है| जिसकी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे|
पुलिस को देखकर आधा दर्जन लोग भाग गये जबकि पुलिस ने आलम, सिक्की, कुल्ला, टेनी,बबलू, अफसर सहित पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोच लिया| पुलिस ने मौके से दो आम की लकड़ी भरा ट्रेक्टर, 5 कुल्हाड़ी, 2 रस्सी बरामद की है|

थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा ने बताया की अभी आरोपियों से पूंछतांछ की जा रही है| जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|