ब्रेकिंग: चन्द्रपाल चौथी बार बने सपा जिलाध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

CHANDRA-PAL-YADAV-SAPA1फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष के खाली चल रहे पद को पार्टी ने व्लाक प्रमुख चुनाव से पूर्व भर दिया| पार्टी ने चौथी बार चन्द्रपाल सिंह यादव को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया है|

सपा जिलाध्यक्ष के रूप में चन्द्रपाल यादव चौथी बार कुर्सी पर बैठे है| इससे पूर्व वह सबसे पहले 2009 से वर्ष 2011 तक जिलाध्यक्ष रहे| फिर 11 ही उन्हें पुन: जिलाध्यक्ष बनाया गया| जिसके बाद वह वर्ष 2012 तक पद पर रहे| वर्ष 13-14 में भी वह जिलाध्यक्ष रहे| इसके बाद रामसेवक यादव व प्रताप सिंह यादव ने जिलाध्यक्ष की कुर्सी सम्भाली| प्रताप सिंह यादव के पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने से उन्हें पद से हटा दिया गया| जिसके बाद से जनपद में सपा जिलाध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था| गुरुवार को पुन: पार्टी आला कमान ने उन्हें जिलाध्यक्ष का पद देकर उनपर भरोसा जताया है| चन्द्रपाल यादव के समर्थको में ख़ुशी किल लहर है|

चन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया की उनको जिलाध्यक्ष बनाये जाने की सूचना मिल गयी है|