ब्रेकिंग:पूर्व विधायक की पुत्रबधु के खिलाफ विजय यादव ने खरीदा पर्चा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

bantu yadavफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत की पुत्रबधु उर्मिला के खिलाफ लक्ष्मी यादव ने पर्चा खरीद लिया है| लक्ष्मी के पर्चा खरीदने से सपा प्रत्याशी के निर्विरोध चुनाव जितने के समीकरण ओर ग्रहण लगता नजर आ रहा है|LKSMI YADAVबीते दिन तक पूर्व विधायक उर्मिला की पुत्रबधु के खिलाफ पर्चा भरने के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य बॉबी यादव की भाभी रीता यादव मैदान में थी | लेकिन सपा नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता के बयान के आधार पर बॉबी ने बीते दिन उर्मिला को अपना समर्थन डे दिया| जिसके बाद से पूर्व विधायक की पुत्रबधु का निर्विरोध चुनाव जीतना लगभग तय माना जा रहा था| लेकिन गुरुवार को बढ़पुर विकास खंड के ग्राम विजाधरपुर से बीडीसी प्रत्याशी लक्ष्मी यादव के पति पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय यादव उर्फ़ बंटू ने पर्चा खरीद लिया|

बंटू अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव को चुनाव लड़ाने का मन बना रहे है| बंटू के पर्चा खरीदने से सियासी राजनीति के आंकड़े गडबडा गये है| बंटू ने बताया की उनके पास अभी कितने बीडीसी सदस्य है यह बताने वाली बात नही| चुनाव लड़ना हर व्यक्ति का अधिकार है| उनके साथी बीडीसी और आम जनता के कहने पर उन्होंने पत्नी को चुनाव लड़ने का मन बनाया है| फ़िलहाल बंटू यादव के पीछे किस सियासी व्यक्ति का हाथ है यह अभी तक पता नही चला है|