राजनैतिक हिस्सेदारी बढ़ानें को संघर्ष करे वैश्य समाज

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में पंहुचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० सुमन्त गुप्ता नें कहा की यूपी में 106 सीटें वैश्य बाहुल्य है| जहाँ संगठन और समाज के प्रत्याशी उतारे जायें| कहा कि वैश्य समाज को राजनीतिक में अपनी भागीदारी चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि वैश्य समाज पैसा भी देता है और टैक्स भी। लेकिन उसे राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल पाती है। लेकिन 2022 के चुनावों में ऐसा नहीं होगा। कोई भी राजनीतिक दल वैश्य समाज को लेकर गलतफहमी में न रहे। इस भागीदारी के लिए राजनीतिक जन जागरण यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज 106 सीटों पर राजनीतिक दलों से टिकट मांगेगा।  इसके लिए समाज में राजनीतिक चेतना जाग्रत करने के लिए वैश्य राजनीतिक चेतना रथ का शुभारंभ मैनपुरी से पांच दिसंबर को दिया जाएगा जो प्रदेश के 106 वैश्य बाहुल्य क्षेत्रों से होता हुआ 16 जनवरी को लखनऊ पहुंचेगा। यहां एक महारैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश भर के वैश्य समाज के लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल चुनाव आते ही वैश्य समाज को लुभाने में जुट जाते हैं। चुनाव लड़ने के नाम पर मोटा चंदा लेते हैं, लेकिन जब बात टिकट देने की आती है तो पीछे हट जाते हैं। अब यह सब नहीं चलेगा। वैश्य समाज जाग चुका है। राजनीतिक पार्टियों को हमें हिस्सेदारी देनी ही होगी। उन्होंने बसपा के नारा जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी कहा |
मनोज का मंच से महिमा मंडन
बसपा के पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल को मंच पर विशेष तरजीह दी गयी| उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही भव्य स्वागत और नारेबाजी की गयी| नगर अध्यक्ष पराग अग्रवाल के लिए भी नारेबाजी हुई| राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कविता रस्तोगी, जिलाध्यक्ष सुशील गुप्ता, नगर अध्यक्ष पराग अग्रवाल, संजीब गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संजय गर्ग, लकी गुप्ता, अतुल जैन आदि रहे| संचालन मुकेश गुप्ता नें किया|