आम के बाग में तेज धमाके की सूचना पर पंहुची पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)  बीती रात कस्बे करीबी गाँव बहोरनपुर टप्पाहबेली के  |पास खाई में तेज धमाका हुआ| पुलिस घटना के संदिग्ध बता रही है|
दरअसल बहोरनपुर टप्पाहबेली के निकट नूर मोहम्मद के आम के बाग की खाई पर जोरदार धमाका होने की खबर पर सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा आदि पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| पुलिस नें बाग़ मालिक निहाल पुत्र नुरू मोहम्मद से पड़ताल कर रही है| पुलिस धमाके को संदिग्ध मान रही है| प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह बताया जांच चल रही है| सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा ने बताया कि पुलिस को पता चला कि अबैध रूप से आरोपी पटाखा बनानें के कारोबार में लिप्त थे| उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है|