लखमीपुर खीरी हिंसा में सपा ने सरकार को कोसा

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) समाजवादी पार्टी नें लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की तीखी आलोचना की| इसके साथ ही सरकार को जमकर कोसा|
शुक्रवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कायमगंज मंडी समिति में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार जमकर हमला बोला गया| सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें कहा कि शहीद किसान  नवनीत सिंह, गुरविंदर सिंह,  दलजीत सिंह बंजरान टाण्डा,  नक्षत्रर सिंह नया पुरवा अमेठी धौरहरा, लवप्रीत सिंह चौखड़ा फार्म पलिया,एवं स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप की मौत बेकार नही जायेगी| आम जनमानस सब देख और समझ रहा है| सपा ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी गयी|  पूर्व ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव, रामप्रकाश कल्लू यादव, पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर ,अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रताप भोला यादव,जिलाध्यक्ष युवजन सभा शिवम यादव आदि रहे|