विवाद के दौरान एक घंटे तक होता रहा महिला पुलिस का इंतजार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: लाल दरवाजे पर दुकान खाली कराने के विवाद में पंहुची पुलिस तकरीबन एक घंटे तक महिलायों से नोकझोंक करती रही| इस दौरान विवाद होने पर पुलिस महिलायों के सामने वेवश नजर आयी| क्योंकि महिला पुलिस ना होने के बाद भी पुलिस दुकान पर कब्जा कराने के लिये पंहुची जबकि पुलिस को पता था की मौके पर महिलायें विवाद कर सकती है|
जिस समय हिन्दू नेताओ ने दुकानदार जितेन्द्र को लेकर कादरी गेट चौकी पंहुचे और चौकी इंचार्ज यशपाल गौतम को तहरीर दी| तभी हिन्दू नेताओं की चौकी इंचार्ज से तीखी झड़प हो गयी| चौकी इंचार्ज ने तत्काल कोतवाल संजीब राठौर को फोन कर मामले से अवगत कराया और महिला पुलिस की तत्काल मांग की|
लेकिन महिला पुलिस के आने से पहले ही चौकी इंचार्ज यशपाल मौके पर पंहुच गये| जैसे ही उन्होंने दुकान का सामान भीतर रखने को कहा की दूसरे पक्ष की महिलाओं ने हंगामा कर दिया| चौकी इंचार्ज बिना महिला फ़ोर्स के विवाद को निपटाने में लगे रहे| जब विवाद जादा बढ़ गया तो उन्होंने पुन: कोतवाल को फोन किया| लेकिन महिला फ़ोर्स आने से पहले ही कोतवाल भी आ गये| उन्होंने महिलाओं को दुकान से बाहर निकलने को कहा| लेकिन महिलांए नही निकली|
जिसके बाद लगभग एक घंटे तक महिला पुलिस का इंतजार होता रहा| देर देख हिन्दू वादी नेता भड़क गये और विवाद बढ़ गया| महिला थानाध्यक्ष बाद में महिला पुलिस कर्मियों के साथ पंहुची और महिलाओं को बाहर किया|