अधिकतर बच्चों के दांतों में मिली सडन व कीड़े

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को शहर के मदन मोहन बालिका प्राइमरी कनोडिया विद्यालय लोहाई रोड पर एसएनसाध ट्रस्ट द्वारा आयोजित हुआ| जिसमे 500 सौ बच्चो का परीक्षण किया गया|
संयोजिका डॉ० रजनी सरीन द्वारा आयोजित शिविर में ज्यादातर बच्चों के दांतो में कीड़े एवं सडन पाई गई गयी| 500 बच्चों का परीक्षण किया गया| कुछ बच्चे तो पारियां तथा तेढे दांत पाए गए| बच्चों को दातों की सफाई करने की सलाह दी गई टूथपेस्ट एवं मार्क्स निशुल्क वितरण किए गए| सुबह 10 बजे से शाम 2:30 बजे तक परिक्षण चला| डॉ० गगन कैंडी व डॉ. स्वाति बचानी ने बच्चों का प्रशिक्षण दिया| ट्रस्टी राकेश साध, उदय पाल, राहुल कश्यप एवं  वर्षा मिश्रा, कविता राठौर, अंजना, दीपा वर्मा, ममता चतुर्वेदी,  प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी आदि रहे|