अधिकतर बीजेपी नेताओं के दामाद मुस्लिम: राजपाल कश्यप

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ० राजपाल कश्यप पिछड़ा वर्ग सम्मेलन एवं सामाजिक न्याय यात्रा के साथ मोहम्मदाबाद के मुरहास स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे| उन्होंने इस दौरान केबल बीजेपी को ही निशाने पर लिया और तंज कसा कि बीजेपी हिन्दू मुसलमान की बात करती है जबकि हकीकत यह है कि अधिकतर बीजेपी नेताओं के दामाद मुस्लिम है|
मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे पूर्व राज्यमंत्री नें कहा कि आज कल मै देख रहा हूँ कही भी पिछड़ों का बेटा कलेक्टर नही मिला| बीजेपी भगवान राम के चंदे में भी भ्रष्टाचार कर रही है| उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय यात्रा को रोंकने का प्रयास कर रही है लेकिन यह यात्रा बीजेपी की अंतिम यात्रा निकाल देगी| उन्होंने कहा कि पिछड़ो को सपा में सम्मान मिला| इससे पहले पिछड़े चारपाई पर नही बैठ पाते थे| योगी सरकार पिछड़ों के हितों पर डाका डाल रही है, उन्हें विभाजित करने का, उन्हें तोडऩे का कुचक्र रच रही है।
उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ सपा की देन है| नौकरियों में जो 27 प्रतिशत का आरक्षण आज मिला रहा है वह मुलायम सिंह यादव की देंन है| उन्होंने बीजेपी पर तंज कसा और कहा कि बीजेपी हिंदुत्व और हिन्दू-मुसलमान की बात करती है लेकिन क्या आप सभी को पता कि अधिकतर बीजेपी नेताओं के दामान मुस्लिम ही हैं| वह केबल हमे लड़ाने के लिए हिन्दू-मुस्लिम करा रही है| उन्होंने कहा कि पिछड़ो के साथ ही ब्राह्मणों और मीडिया का भी बीजेपी उत्पीड़न कर रही है|  विशिष्ट अतिथि समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव नें कहा कि अब युवाओं को लामबंद होनें की जरूरत है| युवा यह मान लें की प्रदेश की 403 सीटों पर खुद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ रहे है यदि यह मान लिया तो अखिलेश यादव को कोई दोबारा यूपी का सीएम बनने से नही रोंक सकता| प्रदेश सचिव डॉ० जितेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, सुबोध यादव, उर्मिला राजपूत आदि ने विचार व्यक्त किये|
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव सरदार तोषित प्रीत सिंह,  मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना , सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव आदि नें उनका रास्ते में स्वागत किया| तोषित प्रीत नें मंच पर मुख्य अतिथि को भगवान गौतम की प्रतिमा दी| भोजपुर विधान सभा प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी व पूर्व व्लाक प्रमुख राशिद जमान सिद्दीकी नें मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेट किया|
कार्यक्रम का संचालन मंदीप यादव नें किया| प्रदेश प्रवक्ता डॉ० अरविन्द गुप्ता, नागेन्द्र शाक्य, महेन्द्र कटियार, युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, राघव दत्त मिश्रा, इलियास मंसूरी आदि रहे|